{"_id":"61aba47c99433b37a521d357","slug":"witness-recorded-statement-against-dancer-sapna-choudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें: अदालत में गवाह ने दर्ज कराए बयान, अब पांच जनवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें: अदालत में गवाह ने दर्ज कराए बयान, अब पांच जनवरी को होगी सुनवाई
Sat, 04 Dec 2021 10:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:55 PM IST
सार
डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में शनिवार को एसीजेएम पांच दानवीर सिंह की अदालत में गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
सपना चौधरी(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायिका और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में शनिवार को एसीजेएम पांच दानवीर सिंह की अदालत में गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए पांच जनवरी की तारीख नियत की है।
11 जून 2019 को रेलवे स्टेडियम में ‘हरियाणवी नाइट’ के नाम से डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें दर्शकों ने जमकर हंगामा किया तो कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा था। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था।
इस कार्यक्रम को लेकर डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा द्वारा सपना चौधरी के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। परिवाद में आरोप है कि इस कार्यक्रम में सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया था। रात साढ़े दस बजे तक डीजे बजाकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लंघन भी किया था। अश्लील डांस से भीड़ बेकाबू हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, देर रात तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जाम का शिकार रही थी। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग करने व नियमों की धज्जियां भी उड़ाने का भी आरोप लगाया गया है।