फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   without RTPCR test pillgrims back to moradabad from mahakumbh haridwar

बिना पंजीकरण और आरटीपीसीआर रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को वापस लौटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
without RTPCR test pillgrims back to moradabad from mahakumbh haridwar
मुरादाबाद। उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइन के अनुसार हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण और कोविड की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी न हो। पंजीकरण व रिपोर्ट न होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को वापस लौटाया जा रहा है। सोमवार को भी रेलवे प्रशासन ने ऐसे दर्जन भर लोगों को वापस लौटाया है।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ मेला पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पर श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.haridwarkumbhmela2021.com के जरिये भी पंजीकरण करा सकते हैं। हरिद्वार कुंभ के लिए हेल्पलाइन नंबर 1902 भी जारी किया गया है। एसीएम का कहना है कि हरिद्वार कुंभ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाए गए दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। पंजीकरण के अलावा पोर्टल पर आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट, मेडिकल प्रमाणपत्र एवं पहचानपत्र अपलोड करना होगा। इन दस्तावेजों के न होने पर कुंभ क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed