{"_id":"6ab58e45a19cbff5190a474f","slug":"with-the-subsiding-of-swine-flu-15-beds-have-become-vacant-they-will-now-be-available-for-other-patients-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1001170-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्वाइन फ्लू थमा तो खाली हुए 15 बेड, अब दूसरे मरीजों के काम आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्वाइन फ्लू थमा तो खाली हुए 15 बेड, अब दूसरे मरीजों के काम आएंगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वाइन फ्लू के मरीज कम होने के साथ मंडलीय जिला अस्पताल में आरक्षित 15 बेड अब खाली हो गए हैं। तीन दिन से कोई नया संक्रमित मरीज भर्ती नहीं हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने तय किया है कि अगले तीन-चार दिन भी भर्ती की जरूरत नहीं पड़ी तो इन बेड को सामान्य मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।
स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर अगस्त के आखिर में अस्पताल में बेड की संख्या 10 से बढ़ाकर 15 की गई थी। पहली मंजिल पर बनाए गए स्वाइन फ्लू वार्ड के साथ ग्राउंड फ्लोर की एक वार्ड भी इसके लिए आरक्षित की गई थी। गंभीर मरीजों को भर्ती करने और कम लक्षण वाले मरीजों का घर पर इलाज कराने की व्यवस्था की गई थी। सितंबर में संक्रमण लगातार बढ़ा और 20 सितंबर तक जिले में 40 संक्रमित मिलने की जानकारी सामने आई। इस बीच अस्पताल में संक्रमित मरीज भर्ती भी रहे लेकिन अब लगातार तीन दिन से कोई नया मरीज नहीं आया है।
एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि आरक्षित बेड खाली रहने पर उन्हें दूसरे मरीजों के इलाज में लगाया जा सकता है। हालांकि स्वाइन फ्लू का नया गंभीर मरीज आने पर इन्हें फिर से उसी बीमारी के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा।