{"_id":"68741568da781251e80f4482","slug":"with-the-help-of-gps-the-looted-auto-was-recovered-in-13-hours-two-arrested-thakurdwara-news-c-279-1-smbd1009-110023-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जीपीएस की मदद से 13 घंटे में लूटा गया ऑटो बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जीपीएस की मदद से 13 घंटे में लूटा गया ऑटो बरामद, दो गिरफ्तार
Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर/सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)। जीपीएस की मदद से पुलिस ने लूटा गया ऑटो रिक्शा 13 घंटे में बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बुलंदशहर का रहने वाला है और दूसरा मुरादाबाद महानगर का। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
घटना शनिवार रात राजमार्ग पर स्थित सिरसवां दोराहा पुलिस चाैकी से चंद कदम दूरी पर घटी। मुरादाबाद के थाना मझोला के मोहल्ला जयंतीपुर रोड बगियावाला गली निवासी रोहिताश ऑटो रिक्शा चालक है। रोहिताश ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा लेकर सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी दो लुटेरे सवारी बनकर उसके पास आए और भोजपुर जाने की बात कही। इस पर उन्हें बैठाकर भोजपुर के लिए रवाना हो गया। जैसे ही वह सिरसवां दोराहा पुलिस चाैकी से कुछ दूर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के पास स्थित एक अस्पताल के करीब पहुंचा तो सवारी बनकर बैठे एक लुटेरे ने उसको कालर पकड़ कर नीचे गिरा दिया। दूसरा ऑटो चलाकर साथी समेत भाग गया। इसके बाद वह पास के ही अस्पताल पहुंचा और यहां भर्ती एक मरीज के तीमादार के फोन से पीआरबी 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। रोहिताश ने बताया कि ऑटो में पूरे दिन जुटाए गए किराये के करीब डेढ़ हजार रुपये भी रखे थे। पुलिस ने ऑटो रिक्शा में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से ऑटो की तलाश शुरू कर दी। खुलासे के लिए पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया। मालूम हुआ कि ऑटो कांशीराम नगर एक घर में चार्जिंग पर लगा है। रविवार दोपहर दाे बजे पुलिस ने यहां दबिश देकर ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया। सिरसवां दोराहा पुलिस ने बताया कि इस मामले में बुलंद शहर की आवास विकास काॅलोनी निवासी जय सिंह और मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र की कांशीराम काॅलोनी निवासी समद को गिरफ्तार कर लिया गया है।