फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   winter

शीत लहर का प्रकोप, लोगों की छूटी कंपकंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
winter
मौसम का मजा - फोटो : अमर उजाला

बारिश व ओलावृष्टि के बाद अब शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में कमी आई और गलन बढ़ गई। तापमान गिरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सर्दी को देखते हुए शासन के आदेश पर प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूल-कालेजों में आगामी 21 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को महानगर का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनमत तापमान 9.8 दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य देव बादलों के आगोश में छिपे रहे। धूप दिखाई न देने से ठिठुरन बढ़ गई। दिन के समय भी ठंड़ से कोई राहत नहीं मिली। तापमान कम होने से गलन महसूस हुई। सुबह के समय लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। पारा गिरने से लोग दिन भर कांपते रहे।
विज्ञापन


दिन ढलते ही गलन और अधिक बढ़ गई। शाम होते होते मौसम सर्द हो गया। दिन छिपने से पहले ही लोग घरों तक पहुंच गए। बुधवार की देरशाम आसमान में कोहरा छाने लगा।

शीत लहर के चलते समय व शाम के समय घूमने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी आई है। इक्का दुक्का लोग ही बाहर दिखाई दे रहे हैं। दिन के समय गुलजार रहने वाले पार्क वीरान हो गए। दिन भर ठंड के चलते सड़क, पार्क, गली मोहल्ले सूने सूने पड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed