फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wine shop open after ministers dialogue

मंत्री के बयान के बाद खुली शराब की दुकान तो हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 11 May 2017 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 11 May 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
wine shop open after ministers dialogue
शराब की दुकान
आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने शराब के ठेकों को खुलने के पक्ष में मुरादाबाद आकर मंगलवार को बयान दिया तो बुधवार को काशीपुर तिराहे पर करीब एक माह से बंद शराब की दुकान सेल्समैन ने खोल दी।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर आसपास की कालोनी और मुस्तफाबाद गांव से महिलाएं मौके पर पहुंची और रामपुर रोड पर जाम लगा दिया। शराब के ठेके के बाहर हंगामा किया, शराब की दुकान बंद करने की मांग की। शटर गिराकर सेल्स मैन मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया और 15 मिनट में ही जाम खुलवा दिया। दरअसल, प्रदेश में शराब की दुकानों के विरोध में करीब एक माह पहले जगह जगह हंगामे और प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान काशीपुर तिराहा पर स्थित शराब की दुकान को भी स्थानीय लोगों ने विरोध कर बंद करा दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया था कि शराब की दुकान रिहायशी इलाके में है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

शराब की दुकान के बाहर खडे़ होकर लोग बाजार आने जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील कमेंट्स करते हैं। शराब की दुकान को रिहायशी इलाके से दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग की गई थी। उस वक्त से दुकान बंद पड़ी थी।

मंगलवार को आबकारी मंत्री ने शहर में आकर बयान दिया कि शराब की दुकानें बंद नहीं होंगी, क्योंकि इससे राजस्व को हानि हो रही है। इस बयान के बाद सेल्समैन ने बुधवार सुबह शराब की दुकान खोल दी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास की कालोनी और मुस्तफाबाद गांव से महिलाएं मौके पर पहुंची और रामपुर रोड पर जाम लगा दिया।

शराब के ठेके के बाहर हंगामा किया, शराब की दुकान बंद करने की मांग की। शटर गिराकर सेल्स मैन मौके से भाग निकला। सूचना पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर कटघर नवरत्न गौतम ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।


सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि उसने मंत्री जी के बयान के कारण दुकान खोल दी थी, हालांकि पुलिस ने दुकान को बंद करा दिया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी की अनुमति पर ही दुकान खोलने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed