फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wine

हाइवे से पकड़ी 51 लाख की अवैध शराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
wine
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। हरियाणा से एक ट्रक में अवैध शराब लादकर तस्करी के लिए बिहार ले जाने के आरोप में दो युवकों को पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रक में शराब की 1400 पेटियां बरामद हुई है, जिसकी कीमत 51 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां पर अवैध शराब के अच्छे दाम मिल जाते हैं, इस वजह से शराब माफिया ने हरियाणा से बिहार में अवैध शराब की तस्करी का जाल बिछाया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली की ओर से दस टायरों के एक ट्रक में अवैध शराब को भर कर हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हाईवे पर बागड़पुर कट पर वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। देर रात पुुलिस ने इस ट्रक को हाईवे से पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक की जब तलाशी ली तो उसमें 1400 पेटी अवैध शराब की भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक तरसैम सिंह निवासी मौहल्ला माठखेड़ा थाना बिलासपुर रामपुर और मौहम्मद तौफिक निवासी बाईपास रोड आगापुर मिलक थाना सिविल लाइन रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया की जिस ट्रक से शराब की तस्करी की जा रही थी, उस पर गलत नंबर अंकित किया गया था। आरोपियों पर शराब की तस्करी के अलावा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर जालसाजी का मामला भी दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ढाई सौ किलोमीटर पर बदले जाते थे ट्रक का चालक और परिचालक
पाकबड़ा। शराब तस्करी के आरोपी शराब की बदबू ट्रक से बाहर नही आये इसलिए पूरे ट्रक के अंदर शराब की पेटियों पर खुशबू का पाउडर का छिड़काव कर देते थे। शराब तस्करी के माफिया पुलिस से बचने के लिए साजिश के तहत ट्रक के चालक, परिचालक को हर ढाई सौ से तीन सौ किलो मीटर की दूरी पर बदल देते थे। हरियाणा में जहां से शराब ट्रक में भरी जाती थी वहां पर खाली ट्रक को पहले एक ढाबे पर खड़ा करके ट्रक चालक वहां से आ जाते थे। एक - दो दिन बाद ट्रक चालकों को ट्रक उसी ढाबे पर अवैध शराब से भरा हुआ मिल जाता था। इसके बाद ट्रक को बिहार तक पहुंचा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed