फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Will get you a job in Dubai and cheated Rs. 3.5 lakhs

Moradabad News: हमारे सिर पर आजम खां का हाथ है... दुबई में नौकरी लगवा देंगे और ठग लिए पौने तीन लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Will get you a job in Dubai and cheated Rs. 3.5 lakhs
मुरादाबाद। हमारे ऊपर पूर्व मंत्री आजम खां का हाथ है। दुबई में कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं। इन जालसाजों के झांसे में आकर बुटीक संचालक ने पौने तीन लाख रुपये गवां दिए। पीड़ित ने मुगलपुरा में आजम खां के तीन पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाकड़ी वालान निवासी स्वालेह खान बुटीक चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शहर में दीवार पर विदेश में नौकरी लगवाने की जानकारी देने वाले के पोस्टर चिपके थे। पोस्टर पर दिए नंबर पर स्वालेह ने कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम सय्यद अशान बताया। उसने कहा कि रामपुर आकर हमारे ऑफिस में मिल लें। पीड़ित रामपुर में जेल रोड पर आजम खां के घर के पास पहुंच गए। यहां उन्हें सय्यद अशान अली ने सय्यद मुराद अली और अर्शी से मुलाकात करवाई। उन्होंने बताया कि वह कुवैत और दुबई में कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

हमारे सिर पर आजम खां का हाथ है। तुम्हारे लिए दुबई में नौकरी है। दुबई भिजवा देते हैं। 65 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए ढाई से तीन लाख रुपये खर्च करने होंगे। किसी तरह पैसे एकत्र करके पौने तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसे दुबई भेज दिया गया। वहां पर मुराद लगातार नौकरी लगवाने की बात कहकर टरकाता रहा लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। जिससे तंग आकर वह वापस आ गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article