फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife torn paper of tripple divorce said it will not work now

पत्नी ने फाड़ा तीन तलाक का कागज, कहा अब यह नहीं चलेगा

Thu, 08 Aug 2019 06:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक सिंह, मुरादाबाद
अभिषेक सिंह, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Wife torn paper of tripple divorce said it will not work now
बच गया एक घर... - फोटो : सोशल मीडिया

तीन तलाक कानून का असर नजर आने लगा है। मंगलवार को 26 साल पुराना घर टूटने से बचा। पति ने पत्नी को कागज पर तलाक लिखकर दिया था लेकिन नारी उत्थान केंद्र में पुलिसकर्मियों के सामने ही पत्नी ने कागज फाड़ दिया और कहा कि अब यह नहीं चलेगा। काउंसलर ने समझाया जिस पर पति भी मान गया। दंपती ने एक दूसरे का हाथ थामा और खुशी खुशी अपने घर की ओर चले गए हैं। 

विज्ञापन


नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर रितु नारंग ने बताया कि रामपुर की महिला का निकाह 26 साल पहले कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था। पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। 11 साल पहले भी उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। उस वक्त दोनों परिवारों ने दंपती में समझौता करवा दिया था। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पति ने उस दोबारा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीती एक जुलाई को उसके पति और सास ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला ने ससुराल वालों से गुहार लगाई लेकिन वह उसे घर पर रखने के लिए राजी नहीं थे। महिला ने बताया कि पति ने उसे तीन तलाक देने की धमकी दे दी थी। कागज पर एक बार तलाक लिख कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मामले की शिकायत महिला ने एसएसपी से की। जिसके बाद मामले को नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग के लिए भेजा गया। यहां पर मंगलवार को काउंसर रितु नारंग और नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने दोनों के बुलाया। सबके सामने ही पत्नी ने यह कागज फाड़ते हुए कहा कि अब यह नहीं चलेगा। उसने अपने पति से कहा कि वह साथ ही चलेगी। 


काउंसलर और केन्द्र प्रभारी ने भी इस महिला के पति को समझाया। काउंसलिंग के बाद पति पत्नी के बीच सुलह हो गई और दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। केंद्र ने यह भी शर्त भी रख दी है कि ससुराल में महिला के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed