{"_id":"57fd3e4c4f1c1b750a28e86e","slug":"wife-says-no-to-drink-husband-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रिंक से मना किया तो भरी पार्टी में पत्नी को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रिंक से मना किया तो भरी पार्टी में पत्नी को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
domestic violence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरी पार्टी में एक युवक ने अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ डाले। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति को शराब पीने से मना किया था। मारपीट से पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह युवक को सझाया और घर भेजा।
घर आकर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने फिर पत्नी को पीटा। मंगलवार सुबह महिला थाना पहुंची महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। ये अजीबो गरीब वाकया कटघर थाने का है।
सीतापुरी में रहने वाली वाली महिला शशि ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात पति सूरज सैनी पास में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार की पार्टी में गया था। महफिल आगे बढ़ी तो वहां शराब का दौर भी चला। दोस्तों के साथ पति ने भी शराब पी। वह देर रात क शराब पीता रहा।
विज्ञापन
इतने में किसी ने घर आकर महिला को बता दिया कि उसका पति पार्टी में टल्ली होकर घूम रहा है। पत्नी को जब पता चला कि पति पार्टी में खूब शराब पी है तो वह उसे बुलाने चली गई। पति को ज्यादा नशे में देखकर पत्नी ने शराब पीने से मना किया। इतने में सभी लोगों के बीच पति ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।
अचानक हुए इस वाकये से पार्टी में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बड़ी मुशि्कल से सूरज सैनी को समझाया। थोड़ी देर बाद दोनों घर आ गए, लेकिन सूरज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने घर आकर भी पत्नी को पीटा। शशि का कहना है कि पति ने उसे डंडे से मारा। महिला मंगलवार सुबह जैसे-तैसे अपने मायके पहुंची और मां को पूरी घटना के बारे में बताया।
पीड़िता का मायका सीतापुर में ही है। पीड़िता और उसकी मां मंगलवार सुबह महिला थाने पहुंचे। महिला के पूरे शरीर पर डंडे के निशान थे। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी ई-रिक्शा चालक है।