पत्नी का आशिक बना जान का दुश्मन: बीवी का दो साल से चल रहा अफेयर, पांच दिन पहले हुई ये बात... पति पर की फायरिंग
पीड़ित पति ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले दो साल से उसकी पत्नी का अमरोहा के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव निवासी पंकज से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा है। महिला का प्रेमी बाइक से आया और उसने घर के सामने गली में खड़े होकर उसे आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर निकला उस पर फायर कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कांठ में पत्नी के प्रेमी ने जान से मारने की नियति से पति पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पति ने प्रेमी और उसके एक साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मामला कांठ क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले ग्रामीण ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पिछले दो साल से उसकी पत्नी का अमरोहा के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव निवासी पंकज से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा है। इसी को लेकर पांच दिन पहले आरोपी से उसकी कहासुनी हो गई थी।
आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे आरोपी उसी के गांव के रहने वाले अपने एक साथी के साथ बाइक से आया और उसने घर के सामने गली में खड़े होकर उसे आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर आया तो उसने जान से मारने के इरादे से उस पर फायर कर दिया।
शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन वह फरार हैं।
यह भी पढ़ें- सोनम-मुस्कान की राह पर एक और बीवी: 'छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या', रंगेहाथ पकड़ी गई तो दी धमकी
संबंधित वीडियो-