फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife refuses to drink alcohol and ate poison, death

Moradabad News: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो खाया जहर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Wife refuses to drink alcohol and ate poison, death
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में पत्नी ने शराब पीने से पति को मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। मामूली विवाद से क्षुब्ध युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर दिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी सूरजनगर निवासी संजू (35) एसी, फ्रीज और वाॅशिंग मशीन का मैकेनिक था। उसकी पत्नी और एक बेटी है। छोटे भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि संजू शराब पीता था। शनिवार को वह शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने उसको शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद विवाद से क्षुब्ध होकर संजू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसको परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसी कारण केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article