{"_id":"63de5ccdba1a9c5a851f9fdf","slug":"wife-opposes-husband-s-second-marriage-then-gives-triple-talaq-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने किया विरोध तो कर दिया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने किया विरोध तो कर दिया ये काम
Sat, 04 Feb 2023 06:55 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने दूसरी महिला को घर में लाने का विरोध किया तो पति ने उसे तलाक दे दिया। पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने से पत्नी बुरी तरह घबरा गई। उसने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी खुर्द निवासी एक युवक का निकाह छह साल पहले एक युवती के साथ हुआ था। वह बाहर रहकर काम करता है। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था लेकिन बच्चों की खातिर वह पति के जुल्म सहती रही।
महिला का आरोप है कि 29 जनवरी को उसका पति एक अन्य स्त्री को लेकर घर आया। मालूम करने पर उसे अपनी पत्नी बताने लगा। विरोध करने पर पति ने उसे तीन बार तलाक कह दिया। महिला का आरोप है कि पति ने तीन लोगों की मौजूदगी में उसे तलाक दिया है।
विज्ञापन
महिला ने अपने मायके वालों को भी बुला लिया। महिला का आरोप है कि पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। महिला ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वही प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि उनको अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।