{"_id":"66d123315edc00dd32090727","slug":"wife-given-triple-talaq-after-four-months-of-marriagewife-given-triple-talaq-after-four-months-of-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-468178-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निकाह के चार माह बाद पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निकाह के चार माह बाद पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे निकाह के चार माह बाद ही तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइंस के गुलाब बाग मस्जिद के पास रहने वाली मुस्कान ने बताया कि उसका निकाह 17 अप्रैल 2024 को सिविल लाइंस के आजाद नगर हड्डी मिल के पास रहने वाले मुनीश के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की तो नारी उत्थान केंद्र में दोनों के बीच समझौता करा दिया था।
सात जून 2024 को पीड़िता को फिर से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की। यहां दोनों के बीच समझौता हुआ कि मुनीश दहेज का सामान और रुपये वापस कर देगा, लेकिन 22 अगस्त की शाम पांच बजे मुनीश अपने वादे से मुकर गया और दहेज का सामान वापस करने से इन्कार कर दिया। मुनीश ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ नब्बू, अनीस, सास कुलसुम और ननद नजमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।