फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wife drop on bike husband had no idea

पत्नी बाइक से गिर गयी पति को पता भी ना चला

Mon, 10 Oct 2016 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
wife drop on bike husband had no idea
fallen
यहां सड़क के गड्ढे ने हादसा करा दिया। एक युवक अपनी पति और बच्चे के साथ बाइक पर जा रहा था। गड्ढा आया तो पीछे बैठी पत्नी झटका लगने पर नीचे गिर गई। अजीबोगरीब बात ये है कि पति को इस बात का पता ही नहीं चला। कई किलोमीटर आगे जाने के बाद जब उसने मुड़कर देखा तो पत्नी गायब थी। 
विज्ञापन


रविवार को कांठ कस्बे के मोहल्ला पृथ्वीगंज निवासी रिजवान अपनी पत्नी उजमा और एक बच्चे के संग बाइक से जा रहे थे। छजलैट के पास सड़क पर आए गड्ढे में अचानक झटका लगा और उजमा गिर गई। रिजवान को इस बात का पता ही नहीं चला। कई किलोमीटर आगे जाने पर उसे पत्नी के कुछ न बोलने की बात महसूस हुई। उसने पीछे मुड़कर देखा तो पत्नी बाइक पर नहीं थी।
विज्ञापन


वह रास्ते में पत्नी को तलाश करते हुए पीछे की ओर गया। तब किसी ने बताया कि एक महिला का एक्सीडेंट हुआ है। वह सीएचसी पहुंचा तो पुलिस उसकी पत्नी का उपचार करा रही थी। रिजवान पत्नी के सामने पहुंचा तो लेकिन उसे देखकर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं  था। जब अस्पताल में इस घटना का पता चला तो दिनभर यह चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed