{"_id":"57fbf32b4f1c1b695228f249","slug":"wife-cut-husband-s-tongue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबान खोली तो पति की काट डाली जीभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुबान खोली तो पति की काट डाली जीभ
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
जीभ कटने पर जितेन्द्र को जिला अस्पताल लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर में पत्नी ने अपने दो प्रमियों के साथ मिलकर पति की जीभ काट डाली। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी को दो युवकों के साथ देख लिया था और विरोध किया। विरोध करने पर युवक के साथ साथ मारपीट की गई और जीभ काट ली। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूलरूप से जिला संभल के बड़ी लाडम सराय का रहने वाला युवक पिछले तीन महीने से पत्नी के साथ अगवानपुर के शेरूआ धरमपुरा में रह रहा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। वह धरमपुरा में भट्टा पर काम करता है। पीड़ित की मां ने बताया कि रविवार को वह काम पर से देर रात लौटा।
जब वह कमरे में पहुंचा तो उसने पत्नी को दो युवकों के साथ देख लिया। उसने इसका विरोध किया तो युवक के साथ पत्नी और उसके प्रमियों ने मारपीट की। इस दौरान पत्नी ने दांतों से युवक की जीभ काट डाली।
विज्ञापन
युवक ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और मोबाइल से मां को सूचना दी। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।