फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Whole Dowry returned by groom family only bride taken home

रामपुर: दहेज का सारा सामान भेजा वापस, सिर्फ दुल्हन को विदा कराकर ले गए ससुराल वाले

Thu, 21 Nov 2019 12:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 21 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Whole Dowry returned by groom family only bride taken home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

दुल्हन ही दहेज है, यह वाक्य समाज से दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए बनाया तो गया लेकिन इस पर अमल करने में लोग पीछे ही रहते हैं। बुधवार को रामपुर के एक सिख परिवार ने इस वाक्य को ही आदर्श माना और दहेज में कन्या पक्ष की ओर से लाए गए सभी सामानों को वापस कर दिया। वर पक्ष ने सिर्फ चंद परिजनों की मौजूदगी में गुरुद्वारे में सादगी से वैवाहिक रस्म पूरी की और बहू को विदा कराकर ले गए।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार को स्वार निवासी कुलविंदर पाल सिंह ने समाज के सामने एक मिसाल प्रस्तुत करते हुए बेहद सादगी भरे ढंग में अपने बेटे सुखजीत सिंह का विवाह संपन्न कराया। सुखजीत का विवाह बकैनिया गांव निवासी संदीप कौर के साथ संपन्न हुआ। 
विज्ञापन


विवाह के लिए कन्या पक्ष के लोग दैनिक जीवन में घरेलू कार्यों में प्रयोग होने वाले सभी सामान दहेज के रूप में लेकर गुरुद्वारे पहुंचे थे, लेकिन कुलविंदर पाल सिंह ने दहेज लेने से इंकार कर दिया। कुलविंदर पाल सिंह महज 11 परिजनों के साथ अपने बेटे के विवाह के लिए पहुंचे और गुरुद्वारे में विवाह संपन्न कराया। वर पक्ष से आए लोगों ने कन्या पक्ष से बारातियों के खाने तक के लिए नहीं कहा और बिना खाना खाए ही विवाह संपन्न कराकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलविंदर पाल सिंह द्वारा इस प्रकार अपने बेटे का विवाह संपन्न कराने की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने काफी सराहना की। जानकारी होने पर वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह भी विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए और वर पक्ष के सदस्यों का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव मनमीत सिंह, ग्रंथी सुरजीत सिंह के साथ ही वीर खालसा सेवा समिति से अमरजोत कपूर, अमृतपाल सिंह, सूरत सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed