फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   who save these girl to fraud

इन गरीब बेटियों को ठगी से बचाने वाला कोई नहीं

Sun, 05 Feb 2017 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
who save these girl to fraud
अभियान के तहत बेटियों को दो लाख रुपये मिलने की अफवाह पर पोस्ट आफिस में टूटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डाकघर में पिछले चार दिनों की अपेक्षा शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत दो लाख रुपये के लिए रजिस्ट्री करने वालों की दोगुनी भीड़ लगी रही। शाम को डाकविभाग को कार्यालय बंद करने के लिए भीड़ के साथ खासा मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मुख्य डाकघर बंद होने के बाद लोग रजिस्ट्री करने के लिए रेलवे के डाकघर पहुंच गए। चार दिन से यही चल रहा है लेकिन इन गरीब बेटियों को ठगी से बचाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण शनिवार को रजिस्ट्री करने वालों की भीड़ दोगुनी हो गई।
विज्ञापन


लोेग सुबह से ही रजिस्ट्री कराने के लिए लाइनों में लग गए। डाकविभाग के प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे रहे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को दो-दो लाख रुपये मिलने की अफवाह के बाद से डाकघर में रोजाना 15 सौ तक रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट हो रहे हैं। लोगों ने इस अभियान का फॉर्म चालीस रुपये से लेकर सौ रुपये तक खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर फॉर्म की रजिस्ट्री कराने में चालीस रुपये लगा रहे हैं। लोेग भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को यह रजिस्ट्री कर रहे हैं। हैरत की बात है कि इस अफवाह को रोकने के लिए न तो स्थानीय स्तर पर प्रशासन पहल कर रहा है और न ही मंत्रालय से कोई आदेश जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में डाक विभाग की आमदनी तो बढ़ रही है लेकिन जनता का पैसा अफवाह में खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed