फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Which state experiences floods in winter...the question surprised the candidates.

Moradabad News: किस राज्य में सर्दी में बाढ़ आती है...सवाल ने अभ्यर्थियों को चौंकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Which state experiences floods in winter...the question surprised the candidates.
मुरादाबाद। डूरंड कप किस खेल से संबंधित है? भारत में सर्व शिक्षा अभियान को कब प्रारंभ किया गया? कौन से राज्य में सर्दी के महीने में बाढ़ आती है? किस देश ने दो बच्चों की नीति को समाप्त किया? आदि सवाल एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा के पहले दिन पूछे गए। शनिवार को पहली पाली में 58 प्रतिशत और दूसरी पाली में 60 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में एलटी ग्रेड भर्ती के लिए गणित विषय की परीक्षा जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित की गई। दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई। इसके लिए कुल 16006 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा की पहली पाली में 7027 उपस्थित और 5115 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2341 अभ्यर्थी उपस्थित और 1524 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहे। इसके साथ ही केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

00
आज देंगे 15264 अभ्यर्थी परीक्षा
-रविवार को एलटी ग्रेड भर्ती में विज्ञान और संस्कृत विषय की परीक्षा है। इसमें कुल 15264 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। विज्ञान विषय की परीक्षा में 12288 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं संस्कृत विषय के लिए 2976 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। विज्ञान के लिए 28 और संस्कृत के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह की पाली विज्ञान विषय और दोपहर की पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
6639 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एलटी ग्रेड की परीक्षा
-शनिवार को एलटी ग्रेड की परीक्षा में 6639 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गणित विषय में 42 प्रतिशत और हिंदी विषय में 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा का आयोजन केजीके इंटर कॉलेज, दयानंद आर्य कन्या इंटर कॉलेज समेत आदि कॉलेजों में किया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सवालों ने उलझाकर रख दिया। इसके कारण पेपर को हर करने में समय कम पड़ गया।
00
-गणित के प्रश्नों ने उलझाकर रख दिया। सामान्य ज्ञान के सवाल आसान लगे। पेपर अच्छा हुआ है। पिछले दो साल से एलटी ग्रेड की परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं।- दीपांशु मिश्रा, शाहजहांपुर
-केंद्र पर सुबह आठ बजे तक आ गया था। गणित के सवालों को हल करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। 100 से अधिक सवालों को हल किया हूं।-प्रेम सिंह, बदायूं
-करंट अफेयर से जुड़े सवाल कम आए थे। गणित के अधिकतर सवालों को हल करने में दो से तीन मिनट लग रहा था। सामान्य ज्ञान के सवाल के जवाब देने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।-शैवाली, बहजोई

-पेपर ठीक आया था। गणित के सवालों को हर करने में ज्यादा समय लग रहा था। कई ऐसे सवाल थे जिन्हें हल किया जा सकता था लेकिन समय के अभाव में वह छूट गए।-कल्पना, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed