फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When will the dug up roads be repaired...people of Mansarovar are asking

Moradabad News: आखिर कब बनेंगी खुदी पड़ीं सड़कें...पूछ रहे मानसरोवर वाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
When will the dug up roads be repaired...people of Mansarovar are asking
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी महानगर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। लेकिन लंबे समय से यहां के लोग कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। एक महीने से अधिकतर सड़कें खोदकर डाल दी गई हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। मुख्य सड़क ऊंची बना दी गई है, जिससे आधी कॉलोनी में जलभराव का संकट पैदा हो गया है। कुछ घरों के सामने से हाईटेंशन की खुली लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

लाइनपार की मानसरोवर कॉलोनी नगर निगम के वार्ड-नौ का हिस्सा है। एमडीए ने इसे आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित किया था लेकिन अब यह कॉलोनी व्यावसायिक होती जा रही है। हालांकि डेढ़ दशक से भी अधिक समय से यह कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर हो चुकी है। पिछले एक महीने से यहां नगर निगम की ओर से जल निकासी के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है लेकिन यह कार्य इतना धीमी गति से चल रहा है कि यहां के वाशिंदे परेशान हो उठे हैं। पूरी कॉलोनी की सड़कें खोद दी गई हैं, जिसके कारण दिल्ली रोड से प्रकाश नगर चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक रोड की एक साइड से गुजरता है, जिससे जाम लगा रहता है। खोदाई के कारण अक्सर यहां के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे जन सामान्य को भारी दिक्कत हो रही है। पार्को में भी अंधेरा है, अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

--
-सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है, सात आठ महीने पहले ही मुख्य सड़क ऊंची कर देने से यहां निचले इलाके में जलभराव होने लगा है। जिससे बड़ी दिक्कत हो गई है।
मीनाक्षी चौहान

- मानसरोवर में ही देवकीनंदन पार्क है, इसमें एक स्ट्रीट लाइट तक नहीं है, यहां अक्सर बाहरी तत्व आकर घूमते रहते हैं, मना करने पर झगड़ा भी हो जाता है। नालियों की सफाई तो होती ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ ठाकुर

- बौद्ध विहार का पानी भी मानसरोवर में ही आता है, हल्की सी बारिश में ही यहां की सड़कें जलप्लावित हो जाती हैं, जिससे यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना होता है।
महेश पाल

- एक महीने पहले से दिल्ली रोड से प्रकाशनगर चौराहे तक मुख्य सड़क को खोदकर डाल दिया गया है, कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, पूरी सड़क टूटी पड़ी है।
डॉ.संजीव यादव, महासचिव एमआरडब्ल्यूए

- पूरी कॉलोनी की नालियां चोक हैं, सड़कें टूटी पड़ी हैं। इसके साथ साथ अतिक्रमण अधिक हो गया है। इससे कॉलोनी वासियों को भारी असुविधा हो रही है।
राज कुमार चौहान

- मानसरोवर रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी (एमआरडब्ल्यूए) की ओर से कई बार नगर निगम से सफाई कराने व सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन कोई सुन ही नहीं रहा।
सागर गुप्ता

- मानसरोवर कॉलोनी में पिछले एक महीने से अत्यधिक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है, आसमान पर बादल आते ही बिजली कट जाती है।
ललित सब्बरबाल

- कहने तो यह पॉश कॉलोनी है लेकिन यहां की स्थिति काफी दयनीय है। यहां पर सफाई कर्मचारी तो महीनों में कभी कभार ही आते हैं, जिसके कारण यहां गंदगी रहती हैं।
डॉ.जयवीर सिंह

- कॉलोनी के करीब दस घरों के सामने से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है, वह भी खुले तारों वाली। यहां पहले एक दुर्घटना भी हो चुकी है लेकिन अभी लाइन को केबल में नहीं बदला गया है।

कमल भारद्वाज एडवोकेट
--

वर्जन
- लाइनपार क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, पाइप लाइन के लिए खोदाई हो रही है, फिर भी सभी जगह नियमित सफाई व सुविधाएं दी जा रही हैं, यदि कहीं परेशानी है तो निगम को बताएं, समस्या का समाधान कराया जाएगा। अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed