फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the news of the incident reached Lucknow

Moradabad News: वारदात की गूंज लखनऊ पहुंची तो गांव पहुंच गए बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
When the news of the incident reached Lucknow
मुरादाबाद। अपहरण और गोलीकांड के आरोपी मुस्लिम और उसके परिवार के लोगों ने 15 साल पहले ग्राम समाज की भूमिका पर कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया था। इसके बाद से आरोपी इन मकानों में रहते थे, लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। लखनऊ तक घटना की गूंज पहुंची तो आरोपियों के मकान जमींदोज कर दिए गए।
विज्ञापन

25 हजार के मुख्य आरोपी मुस्लिम के पिता नन्हें, चाचा सुलेमान और आले हसन 15 साल पहले तक गांव के बीचों बीच बने मकानों में रहते थे। इसके बाद तीनों ने गांव के बाहर जंगल में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था। तीनों भाइयों ने यहीं मकान बनवा लिए और रहने लगे थे। आरोपियों का गांव में दबदबा है। इसलिए किसी ने विरोध भी नहीं किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों के घर गांव से बाहर हैं। बहजोई थाने में दर्ज केस में आरोपी हैं। फरार होने के बावजूद सभी आरोपी रात में आने घर में ही आकर सो जाते थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता नहीं लिया था। गांव के अन्य लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। बुधवार रात घटना को लेकर शासन से पूछताछ की तो अफसर भी हरकत में आ गए। इसके बाद पुलिस के अलावा प्रशासन अलर्ट हो गया। राजस्व विभाग की टीम उस जमीन की पैमाइश की। जिस पर आरोपियों ने 15 साल पहले मकान बनाए थे। तब पता चला कि जमीन ग्राम समाज की है। पुलिस अफसरों और राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर बुलवाकर तीनों मकानों को ढहा दिया।
विज्ञापन

दोबारा बुलाया गया बुलडोजर
शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर गांव पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाउंड्री और मकान का कुछ हिस्सा गिराया था। इसके बाद कार्रवाई बंद कर दी गई थी, लेकिन कुछ देर के बाद टीमें दोबारा बुलडोजर लेकर पहुंची और मुख्य आरोपी मुस्लिम, उसके चाचा सुलेमान व आले हसन के मकान ढहा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में बंद और रात में रहते थे परिजन
बहजोई थाने में केस दर्ज होने के बाद मुस्लिम और उसके दोनों चाचा के मकान बंद पड़े थे। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि रात में अक्सर इन घरों में लोगों की मौजूदगी रहती थी। सुबह फिर से घरों में ताले लग जाते थे। गोलीकांड से एक दिन पहले ही आरोपी के घर में चोरी की घटना भी हुई थी। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है आरोपी पक्ष
युवती के पिता और भाई फर्म में नौकरी करते हैं, जबकि आरोपी पक्ष ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। इसलिए तीनों परिवार अक्सर बाहर ही रहते हैं।

भाई की हालत गंभीर, नोएडा के अस्पताल में भर्ती
फर्म कर्मी ने बताया कि उसके बेटे की हालत गंभीर है। उसे टीएमयू से रेफर कर दिया गया है। उसे नोएडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फर्म कर्मी और उसकी पत्नी मेरठ में भर्ती हैं। तीनों का उपचार चल रहा है।


बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी : एसएसपी
एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि ये घटना केवल पीड़ित के खिलाफ नहीं यह स्टेट के खिलाफ है। इस मामले में किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था। टीम ने मकान ढहाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article