फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the lover refused to marry, the woman ate poison

प्रेमी ने शादी के लिए मना किया तो युवती ने खाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
When the lover refused to marry, the woman ate poison
मुरादाबाद। प्रेमी ने शादी के लिए मना किया तो युवती ने जहर खा लिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। जहर के कारण युवती की हालत बिगड़ी तो वह वह अपने बहनोई के घर पहुंच गई। बहनोई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर निवासी 23 वर्षीय युवती काफी दिनों से लाल मस्जिद निवासी युवक से प्यार करती है। युवक एक निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर है। युवती का आरोप है कि प्रेमी नेशादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जब युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा तो वह टालने लगा। रविवार को इसी बात पर युवती की अपने प्रेमी से कहासुनी हुई लेकिन उसने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवती कोतवाली स्थित बाजार कटरा पहुंची और दुकान से खटमल मारने वाली दवा खरीदकर पी ली। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर वह अपने बहनोई के घर जाने के लिए रिक्शा में बैठी और बहनोई के घर से कुछ ही दूरी पर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी बहन व बहनोई को सूचना दी। इसके बाद युवती के बहनोई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed