फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the brother stopped him from running the mobile, the young man

भाई ने मोबाइल चलाने से रोका तो युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
When the brother stopped him from running the mobile, the young man
मुरादाबाद। युवा पीढ़ी में गुस्सा किस कदर जगह बनाता जा रहा है कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगवानपुर में बड़े भाई ने मोबाइल चलाने पर टोका तो एक युवक ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से उसके परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के अगवानपुर कस्बे के मोहल्ला कुरेशियान में इदरीश का परिवार रहता है। इदरीश की मोहल्ले में ही हलीम विरयानी की दुकान है। इसके अलावा वह शादी-विवाह में भी खाना बनाने का काम करते हैं। गुरुवार की रात वह अपने दो बेटे सैफू और अमन के साथ अगवानपुर स्थित एक मैरिज हॉल में खाना बनाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि भाई सैफू ने अमन को काम के समय मोबाइन न चलाने की बात कहते हुए डांट दिया था। जिससे युवक नाराज होकर मैरिज हॉल से सीधे अगवानपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसी दौरान यहां से गुजर रही ट्रेन के आगे उसने छलांग लगा दी। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो अगवानपुर पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला जीआरपी क्षेत्र का होने पर स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। तब जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। अमन की मौत से पिता इदरिश, मां रेशमा खातून, भाई शमी, सजी, सैफू और बहन गुलफ्सा, रिमसा, महक, अक्शरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed