फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the accused of raping his daughter returned home from jail, his wife threw him out.

Moradabad News: बेटी से दुष्कर्म का आरोपी जेल से घर पहुंचा तो पत्नी ने निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
When the accused of raping his daughter returned home from jail, his wife threw him out.
ठाकुरद्वारा। बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पिता जेल से छुटकर घर पहुंचा तो पत्नी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। उसे वहां से निकाल दिया।
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से अपनी पत्नी की शिकायत की। पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने और उसकी संपत्ति को बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया। आरोपी लगभग पंद्रह दिन पहले जेल से छुटकर बाहर आया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी की शिकायत लेकर आया था। आरोपी को कड़ी हिदायत दे दी गई है कि उस पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप है। इसलिए वह बेटी के साथ उस घर में नहीं रह सकता है। यदि उसने वहां पर जबरन रहने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि करीब 10 माह पूर्व आरोपी के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बाद में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में था। इससे पहले उसकी पत्नी पति से झगड़ा हो जाने के कारण उसे छोड़कर अपने मायके में चली गई थी। बाद में पुत्री के साथ घिनौनी हरकत करने की जानकारी मिलने पर पत्नी वापस लौट आई थी। वह तब से अपनी ससुराल में आकर बेटी के साथ रह रही है। पति ने जेल से भी अपनी पत्नी की शिकायत की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed