फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When stopped from drinking alcohol, the laborer committed suicide by consuming poison

Moradabad News: शराब पीने से रोका तो मजदूर ने जहर खाकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
When stopped from drinking alcohol, the laborer committed suicide by consuming poison
कुंदरकी। पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो मजदूर ने जहर खा लिया। निजी नलकूप पर पड़े मिले मजदूर यश कुमार (28) परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक नानपुर निवासी यश कुमार पुत्र हरपाल सिंह मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। जिसके चलते परिवार में मनमुटाव रहता था। पत्नी रविता उसको शराब पीने से रोकती थी ताकि पति का स्वास्थ्य अच्छा रहे। रविता ने सोमवार सुबह यश को शराब पीने से रोका। इस बात से नाराज होकर मजदूर ने गांव की उत्तरी दिशा में जंगल में स्थित एक निजी नलकूप पर जाकर सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। पता चलने पर कुछ ही देर बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने आनन-फानन में मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय ले जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची कुंदरकी पुलिस ने मजदूर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत की सही वजह स्पष्ट हो सके। मजदूर यश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं मजदूर ने अपने परिवार में पत्नी के अलावा तीन मासूम बच्चे छोड़े हैं। इस आत्मघाती कदम से मजदूर के परिजन से गम से बेहाल नजर आए जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed