{"_id":"615b5b2e8ebc3e1dd3696780","slug":"when-father-did-not-give-scooty-son-drank-acid-city-news-mbd405022356","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने स्कूटी नहीं दी तो बेटे ने पी लिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने स्कूटी नहीं दी तो बेटे ने पी लिया तेजाब
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले एक किशोर ने तेजाब पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया। उसने अपने पिता से कहीं जाने के लिए स्कूटी मांगी थी। पिता ने स्कूटी देने से इनकार किया तो किशोर ने तेजाब पी लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मुगलपुरा के बरवालान में रहने वाले पीतल व्यापारी का 17 वर्षीय बेटा गलत संगत में पड़ गया था। जिस कारण वह नशा करने लगा था। मां-बाप के समझाने के बाद भी किशोर ने नशा करना बंद नहीं किया। इसके बाद किशोर को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया गया था। यहां तीन माह इलाज कराने के बाद किशोर घर लौट आया था। बताया जा रहा है कि रविवार रात उसने कहीं जाने के लिए अपने पिता से स्कूटी मांगी थी। पिता ने स्कूटी देेने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग अपने-अपने कार्य में व्यस्त हो गए।
इसी बीच किशोर ने तेजाब पी लिया। उसने घर में उल्टियां की तो परिवार में हड़कंप मच गया। पूछताछ करने पर उसने तेजाब पीने की बात कही। मां और परिवार के अन्य सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया, यहां उपचार कराने के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए और भर्ती कराया है। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एक किशोर के तेजाब पीने की जानकारी मिली है। किशोर तीन माह नशा मुक्ति केंद्र में रह चुका है। कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।