फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When a post was made on X by tagging CM, police rushed and freed the girl who was imprisoned in the house

Moradabad News: सीएम को टैग कर एक्स पर की पोस्ट तो दाैड़ी पुलिस, घर में कैद युवती को कराया मुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
When a post was made on X by tagging CM, police rushed and freed the girl who was imprisoned in the house
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर कस्बे में रहने वाली पूर्व सभासद की बेटी ने एक्स पर पोस्ट कर खुद को परिजनों द्वारा बंधक बनाने का आरोप लगाया। युवती ने पोस्ट को मुख्यमंत्री, डीजीपी और एडीजी को भी टैग किया गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर युवती को उसके ही घर से मुक्त कराया। युवती ने तहरीर देकर अपने ही तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अगवानपुर नगर पंचायत में रहने वाले पूर्व सभासद की बेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से प्रेम करती है। वह उससे शादी करना चाहती है। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उसे घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद युवती ने एक्स पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस दौड़ी और पूर्व सभासद के घर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती को बंधक मुक्त करा दिया। युवती ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पोस्ट के माध्यम से युवती के बंधक होने की सूचना मिली थी। युवती से बात की तो उसने बंधक बनाए जाने की बात से इन्कार किया और खुद को बालिग बताया। उसने धमकी दिए जाने की बात कही है। युवती की तहरीर पर उसके तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed