फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wheather changed, tepmerature may come at four deegree celecious

Moradabad News: अगले चार दिन में 4 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
wheather changed, tepmerature may come  at four  deegree celecious
मुरादाबाद। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर शुक्रवार को 23.2 पर पहुंचा। धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। कंपनी बाग, लाइनपार रामलीला मैदान आदि खुले क्षेत्रों में धूप के कारण चहल पहल रही। कॉलोनियों के पार्कों में भी धूप सेंकते नजर आए। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था, शुक्रवार को यह 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से पारा गिरने के अनुमान व्यक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

रात में मामूली बूंदाबांदी हुई, फिर आसमान साफ रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी धूप खिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हालांकि रात में घना कोहरा छा सकता है। बृहस्पतिवार देर रात बूंदाबांदी होने से शुक्रवार सुबह कोहरा नहीं था। इसके कारण शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। 1 से 10 जनवरी तक लगातार दिन में कोहरा रहने से बच्चों, बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ रही थीं। अधिक ठंड, गलन और ओस से घरों के अंदर तक लोग परेशान थे। अब दो दिन धूप के चलते लोगों के चेहरे भी खिले रहे। धूप निकलने से महिलाओं ने भी राहत की सांस ली। कपड़े सुखाने के साथ अन्य कार्य भी धूप में बैठकर ही निपटाए।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 से 19 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। शनिवार के बाद अगले चार दिन रात में घना कोहरा और दिन में गलन रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed