फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   welder comited suicide

लॉक डाउन में घर लौटे वेल्डर का पेड़ पर लटका मिला शव, पिता ने कहा किसी ने हत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
welder comited suicide
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर थानाक्षेत्र के भदगवां गांव में वेल्डर का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस जहां इसे आत्महत्या बता रही है तो वहीं उसके पिता का कहना है कि किसी ने उसके बेटे की हत्या की है। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि भदगवां नाम निवासी ग्रामीण दिन चर्या में शनिवार सुबह खेत जा रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक युवक का शव लटा हुआ था। इसकी जानकारी गांव में पहुंची तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तब पता चला कि पेड़ पर लटका शव भदगवां निवासी राहुल पुत्र हेतराम सिंह का है। सूचना पाकर परिजन एवं भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक के पिता हेतराम सिंह का कहना है कि राहुल शुक्रवार की रात छत पर सोया था। वह किस समय छत से उतरकर जंगल में पहुंच गया। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार सुबह उन्हें राहुल का शव पेड़ पर लटका मिला है। उनका कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि राहुल राजस्थान के जोधपुर में वेल्डिंग का कार्य करता था। लॉक डाउन में वह घर लौट आया था। राहुल की एक बड़ा भाई अरविंद और तीन बहनें हैं। थाना अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed