फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Welcomed the national office bearers of Ambedkar Sangh

Moradabad News: आंबेडकर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया स्वागत

Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the national office bearers of Ambedkar Sangh
बिलारी। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों का रविवार दोपहर बिलारी पहुंचने पर संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। आंबेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह के साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्नालाल सिंह, जेपी सिंह और वीपी सिंह आदि राष्ट्रीय पदाधिकारी नगर के डाॅ.आंबेडकर पार्क में पहुंचे। इस दौरान आंबेडकर युवक संघ की बिलारी शाखा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.जगतपाल सिंह, डाॅ.कुंवर सिंह, मनवीर सिंह, रामवीर सिंह, डाॅ. विजयदीप सिंह, डा. चरन सिंह, लाल सिंह, रामअवतार, राम खिलाड़ी और प्रेम किशोर ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के कार्य की जानकारी ली। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए बिलारी तहसील को चार सेक्टर में बांटा जाए और चारों सेक्टरों के अलग अलग प्रभारी नामित किए जाएं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दियासं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed