फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wednesday was the coldest day of the season

मौसम: बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Wednesday was the coldest day of the season
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में ठंड अधिक बढ़ जाएगी।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिम की ठंडी हवाओं से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में लोग ठंड से बेहाल हो रहे हैं। शाम होते ही पारा लुढ़कने से गलन और बढ़ रही है। बुधवार को सुबह धूप खिली थी, लेकिन दिन में बादलों की आवाजाही होने से ठंड बढ़ गई। शाम होते-होते लोग गलन से परेशान थे। दोपहिया वाहन चालाकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 90 फीसदी थी, जो शाम को 65 फीसदी रही। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अगले तीन दिन तक धूप खिलने के आसार हैं। इस दौरान हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। कभी-कभी बादलों की आवाजाही रहेगी। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी। पहाड़ से बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके अलावा ज्यादातर समय पछुआ हवा आ रही है। इन दोनों की वजह से ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed