फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wednesday is the coldest day of the season

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
wednesday is the coldest day of the season
मुरादाबाद। बुधवार को आसमान में छाए बादल गुरुवार को रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं हैं। अलबत्ता शुक्रवार को धूप खिलने के आसार हैं। वहीं आसमान में छाए बादलों की वजह से बुधवार को सीजन का अधिकतम तापमान और मंगलवार रात न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। साथ ही पिछले पांच साल में 25 नवंबर को सबसे कम अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी रहा।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को बादल रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना अब नहीं है। इसके बाद बादल छट जाएंगे। जब मौसम साफ होगा तो ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह आठ बजे हल्की धूप निकली थी, इसके बाद आसमान में बादल छा गए। दिनभर बादल रहने के कारण ठिठुरन होने लगी। घर से बाहर निकलते ही कंपकंपी बंध रही थी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 65 फीसदी और शाम के समय 59 फीसदी रही। हवा पश्चिमी दिशा से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
पांच वर्ष में सबसे ठंडा रहा 25 नवंबर,
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2020 20.4 8.2
2019 29.2 14
2018 28.3 12.5
2017 24 09
2016 29 14
नोट... तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
ठंड के साथ प्रदूषण की भी मार
बादलों के छाने की वजह से ठंड से परेशान शहरवासियों को वायु प्रदूषण भी झेलना पड़ रहा है। वातावरण में भारी कणों की मात्रा गंभीर स्थिति में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स पर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात नौ बजे शहर का वायु प्रदूषण 267 एक्यूआई था। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 419 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, औसत 267 और न्यूनतम 110 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर है। वहीं, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 431 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, औसत 224 और न्यूनतम 146 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed