फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wedding on basant panchami

66 दिन बाद 16 फरवरी को गूंजेगी शहनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
wedding on basant panchami
कोतवाली स्थित बाजार में कपडे की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। वसंत पंचमी के त्योहार पर एक दिन का सहालग है। इस वर्ष शुभ ग्रहों का तालमेल ठीक न होने के कारण विवाह के शुभ मुहूर्त 12 दिसंबर 2020 से लेकर 22 अप्रैल 2021 तक नहीं हैं। शादी की उत्सुकता से प्रतीक्षा करने वालों के लिए एक मुहूर्त 16 फरवरी को है। 66 दिन बाद वसंत पंचमी पर एक दिन के लिए बैंडबाजा बजेगा। एक दिन के सहालग के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है। बैंक्वेट हाल के अलावा ऑटोमोबाइल, सराफा और कपड़ा बाजार में रौनक छाई है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने बताया कि वसंत पंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवियोग एक साथ हैं और मंगलकारी दिन मंगलवार भी है। इसके अलावा मकर राशि में चार ग्रह गुरु, शनि, शुक्र और बुध एक साथ होंगे। मंगल अपनी स्वराशि मेष में विराजमान रहेंगे और यह सब मीन राशि व रेवती नक्षत्र के अधीन होगा। विवाह मुहूर्त इसलिए है कि 13 फरवरी को गुरु उदय हो चुके हैं और 17 फरवरी को शुक्र अस्त होंगे। इसलिए 16 फरवरी को विवाह करना सर्वोत्तम है। स्वयं सिद्धि के पांच मुहूर्तों में वसंत पंचमी सबसे उत्तम मुहूर्त है। मुरादाबाद में वसंत पंचमी के दिन करीब 400 शादियां हैं। जिस पर अनुमानित रूप से 60 करोड़ का कारोबार हागो।
विज्ञापन

सिर्फ 16 फरवरी को होगी सौ गाड़ियों की बिक्री
चीफ जनरल मैनेजर मारुति सुजुकी विपिन श्रोत्रिय ने बताया कि पूरे फरवरी माह में मुरादाबाद में करीब सात सौ गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है, जबकि 16 फरवरी को लगभग सौ गाड़ियों की बिक्री हो सकती है। एक दिन में मुरादाबाद में करीब छह करोड़ का बाजार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायमंड का बढ़ गया रुझान
सराफा शोरूम के प्रबंध निदेशक रचित प्रकाश ने बताया कि इस बार डायमंड का ज्यादा रुझान है। डायमंड के सेट और ब्रेसलेट ग्राहक खूब खरीद रहे हैं। प्लेटिनम की अंगूठियां भी पसंद की जा रही हैं। सोने की कीमतें कम होने के कारण ग्राहक बुकिंग करवाने के बजाय खरीदना पसंद कर रहे हैं।
शादियों के लिए तैयार किए हैं इलेक्ट्रॉनिक्स के पैकेज
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के संचालक आशीष सिंघल ने बताया कि शादियों के लिए चार तरह के पैकेज तैयार किए गए हैं। इसमें छह हजार रुपये से 53 हजार रुपये तक की छूट है। एक सप्ताह से शादी की खरीदारी चल रही है। बहुत से लोग पहले से ही सामान खरीद चुके हैं।
अनुमति की नहीं है बाध्यता
होटल के संचालक सतीश अरोरा का कहना है कि 12 दिसंबर के बाद अब सहालग है। एक दिन के सहालग के लिए खूब रुझान है। अभी जिला प्रशासन से अनुमति लेने के निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि कोविड प्रोटोकाल के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
रॉयल थीम के कपड़ों में सजेंगे दूल्हा-दूल्हन
कपड़ा शोरूम के संचालक अशोक छाबड़ा ने बताया कि 16 फरवरी की सहालग के लिए पिछले एक महीने से ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहक दिन की शादी के लिए ऑर्गेंजा (सिल्क) और रात की शादी के लिए बनारसी और बैंगलूरू सिल्क, सिमर की साड़ियां खरीद रहे है। दूल्हा और दूल्हन के कपडे़ रॉयल थीम पर बनवा रहे हैं।

ग्रूम मेकअप से चेहरा बनेगा फोटोजैनिक
सैलून संचालक सौरभ दुबे ने बताया कि इस समय सिलिकॉन, एयर ब्रश और एचडी मेकअप की मांग सबसे ज्यादा है। दूल्हों के लिए ग्रूम मेकअप चल रहा है। 15 और 16 फरवरी में सुबह दस बजे से दस बजे तक लगातार काम है। अभी प्री-ब्राइडल काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed