फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather Update: Moradabad remained as cold as Nainital, there will be no relief from cold wave at moment

Weather Update: नैनीताल के बराबर ठंडा रहा मुरादाबाद, शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत..अलर्ट जारी

Fri, 05 Jan 2024 02:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। कोहरे के चलते दिन में भी चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरे व शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण बारिश की संभावना बेहद कम है।  

विज्ञापन
Weather Update: Moradabad remained as cold as Nainital, there will be no relief from cold wave at moment
मुरादाबाद पहुंचे विदेशी पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल शीतलहर की चपेट में है। हाड़कंपा देने वाली ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगभग नैनीताल और हरिद्वार के बराबर रहा।

विज्ञापन


यह आंकड़ा आईएमडी के मुताबिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरे व शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 15.4 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। सुबह हवा में नमी का आंकड़ा 95 व शाम को 90 रहा। पांच से 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं पश्चिम से पूर्व की तरफ चलीं।
विज्ञापन


बुधवार रात रहे घने कोहरे के बाद बृहस्पतिवार सुबह लोग सड़कों के किनारे आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बेहद कम है।  जब बारिश होगी तब ही ठंड व शीतलहर से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल जनवरी की शुरुआत में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार जनवरी के अंत में यह स्थित देखने को मिल सकती है। जिले के लोगों को शीतलहर अभी और परेशान करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed