{"_id":"65f2c715cab8f7c244022097","slug":"weather-update-bright-sunshine-made-one-feel-hot-temperature-crossed-30-in-moradabad-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: चटख धूप ने कराया गर्मी का अहसास, मुरादाबाद में तापमान 30 के पार, कुछ दिनों में और बढ़ेगी तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: चटख धूप ने कराया गर्मी का अहसास, मुरादाबाद में तापमान 30 के पार, कुछ दिनों में और बढ़ेगी तपिश
Thu, 14 Mar 2024 03:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:15 PM IST
सार
मुरादाबाद में गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक महानगर का तापमान तीस डिग्री के पास चल रहा है। आने वाले दिनों में यह बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में तापमान तीस के पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी आधा मार्च भी नहीं बीता है कि चटख धूप की वजह से गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की वजह से तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को चटख धूप रही।
विज्ञापन
इससे गर्मी का एहसास होने लगा। इससे पहले बुधवार सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया था। कभी चटख धूप निकलती तो कभी हल्के बादल आ जाते। शाम तक ऐसा ही मौसम बना हुआ था।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
यह तापमान सामान्य स्तर से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह वातावरण में नमी 68 फीसदी और न्यूनतम तापमान 35 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। अब तापमान में और बढ़ोतरी होगी। सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। इस तरह का मौसम होने की पहले से ही उम्मीद थी।