फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Temperature dropped due to pre monsoon rain, Moradabad mercury reached 37.5 degrees

Weather: प्री मानसून बारिश से घटा तापमान... मुरादाबाद का पारा 37.5 डिग्री, लोगों को मिली बड़ी राहत

Sun, 23 Jun 2024 11:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

मुरादाबाद में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह हल्की हवाओं के चलते लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather: Temperature dropped due to pre monsoon rain, Moradabad mercury reached 37.5 degrees
मुरादाबाद में बारिश के बाद तापमान में गिरावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्री मानसून के चलते बारिश होने के बाद मुरादाबाद जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह से हल्की हवाएं चली इससे लोगों को राहत मिली। शनिवार सुबह करीब डेढ़ मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाने का अनुमान है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह मौसम बदला हुआ था। करीब सात बजे बारिश शुरू हुई। रामगंगा विहार, हरथला, अगवानपुर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। करीब साढ़े आठ बजे बारिश बंद हो गई, लेकिन बादल छाए हुए थे। दोपहर में बादलों की आवाजाही रही और शाम को फिर घने बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान  37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले वातावरण में नमी सिर्फ 43 फीसदी रह गई थी, वह शनिवार सुबह बढ़कर 71 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार शाम को नमी 55 फीसदी थी। हवा दक्षिण पूरब दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही।


पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं दिल्ली में आकर मिल गई हैं। इसकी वजह से अब प्री मानसून बारिश हो रही है। 23 जून को बादल छाने, 24 और 25 जून को पांच-पांच मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed