फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Sun's heat intensifies in Moradabad division, temperature reaches 37 degrees

Weather: मुरादाबाद मंडल में धूप की तपिश तेज, तापमान पहुंचा 37 डिग्री, अगले सप्ताह से लू चलने की संभावना

Fri, 28 Mar 2025 05:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्च माह के अंत में ही तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अप्रैल के पहले हफ्ते से लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather: Sun's heat intensifies in Moradabad division, temperature reaches 37 degrees
मुरादाबाद में छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च अभी बीता भी नहीं है कि पछुआ हवा की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही लू चलने का अनुमान है। इस वर्ष लू के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ था।

विज्ञापन


समय के साथ धूप में तपिश बढ़ती गई। दोपहर में चली तेज हवा की वजह से वातावरण में उमस बढ़ गई। अब घरों और कार्यालयों में पंखा चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह वातावरण में नमी 70 फीसदी थी, जो तेज हवा की वजह से शाम को सिर्फ 30 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा 

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि इस बार घनी आबादी वाले इलाकों में हवा लू की तरह लग रही है। इसकी वजह है कि मैदानी क्षेत्रों में नमी नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ से बारिश भी नहीं हुई है। पूरे मार्च महीने में सिर्फ चार मिलीमीटर बारिश हुई है।



इसकी वजह से मिट्टी से लेकर वातावरण तक सब गर्म हो रहा है। तापमान को सामान्य रखने के लिए दो से तीन अच्छी बारिश होनी चाहिए। इस मार्च में सिर्फ दो ही पश्चिमी विक्षोभ बन पाए। इसमें भी एक पश्चिमी विक्षोभ में बारिश ही नहीं हुई। 

UP: संभल में कड़ी सुरक्षा में जुमा नमाज, सड़क से छत तक फोर्स माैजूद, मुरादाबाद मंडल में ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed