फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: People Moradabad are suffering from heat, temperature crossed 44 degrees

Weather: मुरादाबाद में गर्मी से बेहाल हुए लोग, 44 डिग्री पार पहुंचा तापमान, बारिश के आसार

Sat, 01 Jun 2024 11:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:31 AM IST
सार

मुरादाबाद में गर्मी का कहर जारी है। इससे जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चौबीस घंटे के भीतर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा तेज हवा भी चल सकती है। 

विज्ञापन
Weather: People Moradabad are suffering from heat, temperature crossed 44 degrees
मुरादाबाद में नहाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा के दौरान जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। लू के थपेड़े दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी बेहाल कर रहे हैं। दिन में लोगों को चैन नहीं मिल रहा और रात में सुकून से सो नहीं पा रहे हैं। आसमान से बरसती आग और उमस भरी गर्मी के बीच तापमान लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से गर्मी से राहत मिल सकती है। सूरज की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर रखा है। तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार रात को गर्म हवाओं ने लोगों का सोना दूभर कर दिया। शुक्रवार सुबह से ही तेज गर्मी थी।
विज्ञापन


घरों से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही।बहुत आवश्यक काम होने पर ही वह बाहर निकले। शाम सात बजे तक गर्म हवा ने बेहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4 और न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Trending Videos

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 43 फीसदी थी और शाम को 23 फीसदी दर्ज की गई।

हवा पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर और शाम को पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शनिवार शाम से मौसम में बदलाव आ सकता है।

रविवार को बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी के आसार हैं। इसकी वजह से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed