फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Moradabad temperature dropped by one degree amid clouds, railway shed broke due to rain

Weather: बादलों के बीच मुरादाबाद का पारा एक डिग्री गिरा, बारिश से रेलवे का शेड टूटा, यात्रियों में भगदड़

Sat, 22 Jun 2024 10:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 10:36 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather: Moradabad temperature dropped by one degree amid clouds, railway shed broke due to rain
मुरादाबाद में बारिश के बाद गिरा तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी। शनिवार सुबह बादलों की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बादल छाने की संभावना जताई है। शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ।

विज्ञापन


साढ़े पांच बजे के करीब बारिश शुरु हुई। एक घंटे के बाद कुछ समय के लिए बारिश थम गई और फिर नौ बजे के लगभग फिर बारिश होने लगी। सुबह 11 बजे भी आसमान में बादल छाए हुए थे। इसके बाद धूप खिली। शाम को आसमान में बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वातावरण में नमी 67 फीसदी थी, जो शाम को 47 फीसदी रही। सुबह बारिश 4.2 मिली मीटर दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान .6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।

प्लेटफॉर्म पर बारिश में टूटा शेड, यात्रियों में भगदड़
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या चार व पांच पर लगा शेड शुक्रवार को टूट गया। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। वह खुद को बारिश से बचाने के लिए इधर-उधर होने लगे। दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत रेल अधिकारियों से की है।

प्लेटफॉर्म संख्या चार व पांच पर पहले एक टीन शेड था। एक महीना पहले उसे हटा दिया गया। यात्री धूप में खड़े रहते थे। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दैनिक रेल यात्री संगठन के पदाधिकारियों ने रेल अधिकारियों से शेड लगवाने की मांग की थी।

इस पर चार-पांच दिन पहले ही शेड लगवाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे तेज बारिश शुरु हुई। शेड पहली बारिश नहीं झेल पाया और टूट गया। इससे पानी भरभराकर प्लेटफॉर्म पर गिरने लगा।

इससे यात्री खुद को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि शेड नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस टूटे हुए शेड की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

उन्होंने यह वीडियो डीआरएम व सीनियर डीसीएम को व्हाट्सएप पर भेजी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इस मामले में सुपरवाइजर से पूछा गया है। उसके मुताबिक शेड की मरम्मत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed