फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather may change from today, chances of drizzle

Moradabad News: आज से बदल सकता है मौसम, बूंदाबांदी के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Weather may change from today, chances of drizzle
मुरादाबाद। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही धूप की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से दिन में गर्मी लगने लगी है तो वहीं रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में बदलाव होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम साफ था। चटख धूप खिली थी और समय बढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शनिवार सुबह वातावरण में नमी 44 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 35 फीसदी रह गई। दिन में हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है। इसका असर पूर्वांचल के क्षेत्रों में ज्यादा होगा। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को कहीं-कहीं बादल छाने और सोमवार को तीन मिलीमीटर बारिश की संभावना है। इतने कम अनुमान में कहीं बौछार आ सकती है तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी तक ही सिमट सकती है। इसके अलावा वातावरण में नमी कम होने की वजह बंगाल की खाड़ी से हवा नहीं आना है। पश्चिम से आने वाली हवा सूखी होती है। इसलिए अभी वातावरण में नमी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed