फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Heat continues wreak havoc... Moradabad mercury reaches 43 degrees, no chance of rain

Weather: प्रचंड गर्मी का कहर जारी.... मुरादाबाद का पारा पहुंचा 43 डिग्री, फिलहाल राहत के आसार नहीं

Mon, 20 May 2024 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 10:43 AM IST
सार

मुरादाबाद में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather: Heat continues wreak havoc... Moradabad mercury reaches 43 degrees, no chance of rain
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में भीषण गर्मी की तपिश जारी है। सोमवार सुबह से ही लू के थपेड़ों से लोग परेशान होते रहे। रविवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। सूरज की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर रखा है।

विज्ञापन


तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। रविवार सुबह से ही तेज गर्मी हो रही थी। घरों से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। बहुत आवश्यक काम होने पर ही वह बाहर निकले।
विज्ञापन


शाम सात बजे तक गर्म हवा ने बेहाल किया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह वातावरण में नमी 44 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 22 फीसदी रह गई। हवा पांच से दस किलोमीटर पश्चिम से पूरब दिशा में रही।


अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम गर्म ही रहेगा। अब कम से कम 15 से 20 दिन तगड़ी लू चलेगी। सामान्य दिनों में यह छह से सात दिन चलती है। यह सामान्य से दो गुना से ज्यादा है। चुभने वाली धूप रहेगी। - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed