फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Health burnt due to sun heat, mercury in Moradabad 41.8 degrees

Weather: सूरज की तपिश से झुलसी सेहत, मरीजों का ब्लड प्रेशर पहुंच रहा 200 के पार, मुरादाबाद का पारा 41.8 डिग्री

Tue, 21 May 2024 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 10:12 AM IST
सार

मुरादाबाद में गर्मी का सितम जारी है। जिले में तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। इससे जनजीवन बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
Weather: Health burnt due to sun heat, mercury in Moradabad 41.8 degrees
सिविल लाइंस क्षेत्र में छाते का सहारा लेकर तेज धूप से बचते नजर आए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार सुबह से तेज धूप की तपिश जारी है। सोमवार को दिन का तापमान 41.8 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया है। सूरज की बढ़ती तपिश से लोगों की सेहत झुलसने लगी है। मरीजों का ब्लड प्रेशर 200 के पार पहुंचने लगा है।

विज्ञापन


तापमान सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगा है। सुबह से शुरू होकर रात तक चलने वाले लू के थपेड़े सुकून छीन रहे हैं। राहत पाने के लिए लोग हर जतन कर रहे हैं। हर साल जून की गर्मी ज्यादा सताती है। लेकिन इस बार तो मई का महीना ही सितम ढा रहा है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 49 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 32 फीसदी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चढ़ते पारे ने ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। मरीजों का बीपी 180 से 200 तक पहुंच रहा है। कई मरीजों की नाक से खून आने की शिकायत भी है। चिकित्सकों के पास हर दिन ब्लड प्रेशर की समस्या वाले 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं।

नौतपा में चरम पर होगी गर्मी
मई-जून में पडऩे वाली भीषण गर्मी नौतपा में चरम पर होती है। इसलिए अब नौतपा तपाएगा तो लू बेहाल करेगी। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेंद्र शर्मा के मुताबिक ज्येष्ठ माह के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से नौतपा लगता है। मई-जून के दौरान सूर्य 9 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं।

उस दौरान पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दौरान तीखी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई शनिवार को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर प्रवेश करेगा, जो 2 जून तक रहेगा। 

2019 के बाद मई का औसत तापमान सबसे ज्यादा
वर्ष         औसत तापमान
2019         39.4
2020        35.1
2021        33.8
2022       35.7
2023        33.8
2024         39.5

अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी और लू चलने से भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। नौतपा की वजह से मई के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विश्वविद्यालय

जिला अस्पताल में पर्चा बनाते हुए बेहोश हुआ कर्मचारी 
भूषण गर्मी के कारण सोमवार को जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनाते समय कर्मचारी पुष्पेंद्र बेहोश हो गया। उसने बताया कि वह घर से बिल्कुल ठीक आया था। गर्मी काफी ज्यादा थी इसलिए चक्कर आने लगे। वह रजिस्ट्रेशन काउंटर से बाहर निकला और पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। इसके बाद उठा नहीं गया। सफाई कर्मचारी की मदद से आईपीडी में पहुंचकर डॉक्टर को सारी बात बताई। डॉक्टर ने फ्लूड चढ़ाया और कुछ दवा दी। इसके बाद कर्मचारी ठीक हो गया। 

क्या करें

  • बेल का शरबत, सत्तू, शिकंजी, नारियल पानी पीएं
  • बीपी व शुगर के मरीज डॉक्टर से मिलकर दवा बदलवाएं
  • जिन दवाओं से ज्यादा पेशाब आता है, उन्हें बदलवाएं
  • खून पतला करने वाली दवा भी बदलनी होगी

क्या न करें

  • दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घर से न निकलें
  • मसालेदार व गर्म भोजन न करें 
  • बीपी या शुगर बढ़ने पर अपनी मर्जी से दवा न लें 
  • कोल्ड ड्रिंक न पीएं 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed