फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   weather

शनिवार को बूंदाबांदी के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
weather
मुरादाबाद। मौसम के बिगड़े हालात अभी सुधरने के आसार नहीं हैं। शनिवार को सुबह को गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहे, दृश्यता कम रही। मौसम के मिजाज को देखकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आधी रात के बाद सुबह तक रूक रूक कर बूंदाबांदी हो रही। इस दौरान जनपद में 31.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। न्यूनतन तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहें। दिन में दृश्यता कम रही। शाम के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव दिखाई दिए। इस दौरान धूप बेअसर दिखाई दी। कुछ ही देर में सूर्य देव फिर से बादलों के बीच छिप गए। मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम के बार बार रंग बदलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम खराब रहने से लोग काम नहीं पा रहे हैं। दैनिक मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय मौसम खराब हो सकता है। गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। शाम को मौसम साफ होने के आसार है। इसके बाद रविवार को बादल छंट जाएंगे तथा आसमान में धुंध छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed