{"_id":"65c0818b9d7a32168a03d086","slug":"weather-changed-in-moradabad-chill-increased-due-to-cloudy-sky-possibility-of-rain-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Weather: मुरादाबाद में मौसम ने बदला करवट, बादल छाए रहने से बढ़ गई ठिठुरन, बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Weather: मुरादाबाद में मौसम ने बदला करवट, बादल छाए रहने से बढ़ गई ठिठुरन, बारिश होने की संभावना
Mon, 05 Feb 2024 12:05 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:05 PM IST
सार
मुरादाबाद के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन की धूप के बाद सोमवार को फिर से बादल छा गए। इससे एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सोमवार को बादल छाए रहे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे एक बार फिर से ठंड में इजाफा हुआ। रविवार को बारिश होने से ठिठुरन रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। फरवरी शुरु होने के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दो दिन चटख धूप निकलने से तापमान सामान्य हो गया था। शनिवार शाम से फिर मौसम में बदलाव हुआ और घने बादल छा गए। इससे रविवार सुबह बारिश हुई और ठिठुरन बढ़ गई है। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। शाम को फिर घने बादल छा गए।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह वातावरण में नमी 91 फीसदी और शाम को नमी 88 फीसदी रही। सुबह बारिश 2.4 मिलीमीटर और शाम को बारिश .4 मिलीमीटर रही। हव पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार को बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार को धूप निकलने का अनुमान है। इससे गलन के स्तर में कमी आएगी। 15 फरवरी के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने का अनुमान है।