फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weapons and tear gas shells were used to control riots in the police line.

Moradabad News: Weapons and tear gas shells were used to control riots in the police line.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Weapons and tear gas shells were used to control riots in the police line.
मुरादाबाद। जिले की कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए पुलिस लाइन में रविवार को कांठ सर्किल के दो थानों की पुलिस ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान असलहों के चलाने और आंसू गैस के गोले दागने की कला सिखाई गई। प्रदेश के बरेली सहित कई स्थानों पर बवाल होने के बाद शासन ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कांठ सर्किल के थाना कांठ और छजलैट को मिलाकर एक दंगा नियंत्रण टीम गठित की। एसपी यातायात एवं अपराध सुभाष चंद गंगवार के नेतृत्व में टीम को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को इंसास रायफल, एसएलआर, 9 एमएम पिस्टल, एंटी राइट गन (मय प्लास्टिक पैलेट), जीएफ, एचई, 36 हैंड ग्रेनेड, आंसू गैस ग्रेनेड आदि की आधुनिक हथियारों की जानकारी, उनकी हैंडलिंग एवं प्रयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों को सही ढंग से पहनने एवं नियमानुसार उपयोग करने का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के बाद उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को बारी-बारी से अभ्यास कराया गया। इस बीच पुलिसकर्मियों ने सफलता पूर्वक दंगा नियंत्रण एवं आधुनिक हथियारों के प्रयोग का प्रदर्शन किया। 29 सितंबर को सर्किल कोतवाली एवं सर्किल हाईवे के थानों, पेशी कार्यालयों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को अभ्यास एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed