फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wave of mourning in the field of education and politics due to the death of Dr. Vishwa Avatar Jaimini

डॉ. विश्व अवतार जैमिनी के निधन से शिक्षा व राजनीति के क्षेत्र में शोक की लहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wave of mourning in the field of education and politics due to the death of Dr. Vishwa Avatar Jaimini
एमएच कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ हरीश गुप्ता । संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। एमएच कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विश्व अवतार जैमिनी के निधन से शिक्षा, साहित्य, राजनीति, समाज सेवा के क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का कहना है कि शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. जैमिनी ने बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अतुलनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

डॉ. विश्व अवतार जैमिनी के पुत्र व एमएच कॉलेज के प्रबंधक डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने बताया कि डॉ. जैमिनी कई दिनों से हृदय रोग की समस्या से पीड़ित थे। वह अस्पताल में भी भर्ती रहे थे, लेकिन रामगंगा विहार आवास पर अंतिम सांस उन्होंने अपने आवास पर ली है। परिवार में पत्नी आशा जैमिनी के अलावा पुत्र डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी और उनकी दो पुत्रियां विवेक और पारुल हैं। काव्य सौरभ ने बताया कि डॉ. जैमिनी ने वर्ष 1989 में भाजपा के टिकट पर नगर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, केशरीनाथ त्रिपाठी, रज्जू मैया के साथ पार्टी को मजबूत करने और जलसंघ व आरएसएस में प्रमुख भूमिकाओं का निर्वहन किया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन विद्यालय संचालित किए। संस्कार भारती के अध्यक्ष रहे। साथ में जैमिनी साहित्य फाउंडेशन की स्थापना की। दो पुस्तकें बिंदू बिंदू सिंधु और मैं पद्यप प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. जैमिनी उप्र भाषा संस्थान एवं उप्र हिंदी संस्थान के सदस्य रहे। कुछ दिन पहले माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबदेवी ने अस्पताल में डॉ. जैमिनी से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा था और आशीर्वाद भी लिया था। अंत्येष्टि के मौके पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, मेयर विनोद अग्रवाल, उप्र राज्य बाल कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, ग्रीश वर्मा, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed