फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging on the Thakurdwara-Surjannagar road due to rain causes inconvenience to commuters.

Moradabad News: बारिश से ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर जलभराव, लोगों को हुई परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the Thakurdwara-Surjannagar road due to rain causes inconvenience to commuters.
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग पर बने गड्ढों में रविवार को हुई बारिश से पानी भर गया। इससे सड़क की स्थिति तालाब जैसी हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। इस सड़क की हालत करीब पांच साल से खराब है।
विज्ञापन

लोगों के शोर मचाने पर पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत करा देता है, लेकिन कुछ दिन बाद ही उखड़ जाती है। श्रावण मास के पहले भी लोगों ने इस सड़क की खस्ता हालत का मामला कांवड़ मार्ग होने के कारण उठाया तो पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क की मरम्मत करा दी थी लेकिन सड़क मरम्मत के कुछ दिनों बाद ही फिर से गड्ढों में बादल गई। इसकी शिकायत लोगों ने समाधान दिवस में की तो वहां मौजूद पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने बताया कि बारिश के कारण मरम्मत की गई सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की स्थिति कदीर तिराहा, बाबू रामपाल द्वार, कमालपुरी चौराहा, गांव रामनगर खागूबाला, शरीफ नगर आदि में काफी खराब है। एक वर्ष पूर्व इस सड़क का मामला भाजपा नेता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के ठाकुरद्वारा आने पर उठाया था, इस पर उन्होंने सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह का कहना है कि शीघ्र सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed