{"_id":"6a2c59d394c87736940a5d65","slug":"waterlogging-on-road-connecting-eight-villages-commuters-facing-trouble-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112131-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान
Sat, 13 Jun 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर से थांवला को जा रही आठ ग्रामों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लगातार जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों की ओर से शिकायत देने के बाद भी लोनिवि के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। टूटी सड़क के गड्ढों में गिरकर बाइक और साइकिल सवार चोटिल हो रहे हैं।
मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से एक सड़क सहसपुर गांव में दरगाह के निकट से होती हुई थांवला गांव की आबादी में होकर करसरा, नरसरा,बगपुरा, मिलक, बिचौला ढूकी,नरुखेड़ा, नसीरपुर धन्ना आदि ग्रामों को जा रही है। इस सड़क पर सहसपुर और थांवला के बीच कई स्थानों पर जलभराव रहने की वजह से गड्ढे हो गए हैं। सहसपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर जो नई आबादी बनी है उसके घरों का पानी नालों के जरिए तालाब तक न जाकर मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी के पानी की निकासी को लोकनिर्माण विभाग और ग्राम पंचायत सहसपुर द्वारा सड़क किनारे नाली नहीं बनवाई गई। नाली न बनने की वजह से आबादी का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। ग्राम पंचायत थांवला की प्रशासक सायरा बेगम ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लोनिवि के अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़क में बने गड्ढे दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का समाधान कराने के बाद काफी समय पहले से की जा रही है।