{"_id":"65c1601a728e2aa1050d91ee","slug":"water-pipeline-burst-on-harthala-kanth-road-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-337921-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरथला कांठ रोड पर पानी की पाइप लाइन फटी, सड़क पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरथला कांठ रोड पर पानी की पाइप लाइन फटी, सड़क पर भरा पानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन नाला निर्माण का काम कर रहा है।सोमवार को इसके लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान हरथला मस्जिद के पास पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर पानी बहने लगा। इससे लोगों को काफी परेशाना हुई। इसके अलावा सड़क में जगह-जगह हुए गड्ढे के कारण लोगों को यातायात में काफी परेशानी हो रही है।
कांठ रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग को, नाला निर्माण का काम नगर निगम को और बिजली के पोल शिफ्टिंग का काम बिजली महकमे को किया जाना है। कांठ रोड पर अभी सीवर लाइन बिछाने का काम जल निगम की ओर से कराया जा रहा है। इसके कारण भी सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिसे पाटने के लिए सोमवार मिट्टी डालने का काम किया गया। इस बीच नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फट गई। जिसके कारण पानी सड़क पर बहने से मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर जल कल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच फटी पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन देर रात तक वह ठीक नहीं हो सकी थी। इसके कारण संबंधित मार्ग पर कई बार जाम की भी स्थिति बनी रही।