{"_id":"665d08a34f9cd1cdbe071494","slug":"water-pipeline-burst-near-jama-masjid-crossing-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-412716-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जामा मस्जिद चौराहे के पास पानी की पाइप लाइन फटी, 25 हजार की आबादी रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जामा मस्जिद चौराहे के पास पानी की पाइप लाइन फटी, 25 हजार की आबादी रही परेशान
विज्ञापन
मुरादाबाद। जामा मस्जिद चौराहे के पास पानी की पाइप लाइन फटने से पूरे दिन आसपास की सड़क पर पानी बहता रहा। इससे लोगों को जहां आवागमन में काफी दिक्कत हुई, वहीं करीब 25 हजार की आबादी पानी की आपूर्ति ठप होने से परेशान रही। जामा मस्जिद क्षेत्र में मेन पाइप लाइन लीक होने के कारण निगम की जलकल टीम जेसीबी की सहायता से देर रात तक फाल्ट ठीक करने में जुटी रही।
जामा मस्जिद चौराहे पर पानी टंकी के पास रविवार सुबह करीब छह बजे नगर निगम द्वारा जब पानी की आपूर्ति शुरू की गई, उसी बीच वहां पानी की मेन पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर पानी बहने लगा। पार्षद इरमनाज ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जिसके बाद जल कल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फाल्ट ढूढ़ने के लिए जेसीबी से खुदाई की गई। काम करने के लिए खोदे गए गड्ढ़े में भरे पानी को पंपिंगसेट व सेक्शन मशीन से निकाला गया। सहायक अभियंता बीआर अशोक की देखरेख में टीम फटी पाइप लाइन को देर रात तक दुरुस्त करने में जुटी रही। सड़क पर पानी बहने से व उससे हुई कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
पाइप लाइन फटने के कारण मोहल्ला जामा मस्जिद, हाफिज बन्ने की पुलिया, पीरगैब, वारसीनगर, बरबलान समेत आसपास के मोहल्लों में रहने वाली करीब 25 हजार की आबादी परेशान रही। जीशान, फैज, मोहम्मद इमरान, नोमान, मोबीन, हारुन आदि ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रभावित लोगों ने निगम प्रशासन से जल्द फटी पाइप लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
लीक पाइप का पानी सड़क पर बहने से दिक्कत
शहर के मोहल्ला दीनदयाल नगर में साई मंदिर रोड पर पानी की पाइप लाइन फट जाने से हजारों लीटर पानी सड़क पर दोपहर तक बहता रहा। इसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति के नामित सदस्य प्रदीप सक्सेना ने इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दी। जिसके बाद नगर निगम के जलकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत कर शाम को उसे ठीक कर दिया।
- जामा मस्जिद के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटने की सूचना मिली थी। इस पर जीएम जलकल को वहां तत्काल टीम भेज कर मरम्मत का काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए। जलकल विभाग की टीम वहां काम कर रही है। रात में मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार सुबह पेयजलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।- दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त